जीविका क्या है
जीविका का अर्थ ही होता है जीवन निर्वाह का साधन(रोज़ी)।जीविका के द्वारा बिहार के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जीवका चलाया जा रहे हैं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना जीविका का मुख्य उद्देश्य है।जीविका का यह भी उद्देश्य है कि दूसरे राज्यों की तरह हम अपने बिहार को भी आगे बढ़ाएं और इसमें महिला भी शामिल हो ताकि हमारा बिहार दूसरे राज्य की तरह शिक्षा और रोजगार पैदा कर सकें।
जीविका के माध्यम से हर एक महिलाएं एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा आगे आते हैं इससे समाज में काफी हद तक सुधार देखने को मिला हैै। इस महामारी करोना की वजह से न जाने कितने घर बर्बाद और कितने नौकरिया भी छूट गई लेकिन जीविका इस महामारी में भी लोगों को काफी हद तक मदद की जीविका से जुड़ी सभी महिलाएं घर बैठे सिलाई मशीन के माध्यम से काफी मास्क घर बैठे ही बना डाली जिससे लोगों को काफी मदद मिली।
जीविका की शुरुआत कब हुई थी
जीविका बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह एक परियोजना है इस परियोजना के चलाने का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार से गरीबी को जड़ से खत्म किया जाए।जीविका की शुरुआत 2 अक्टूबर 2007 विश्व बैंक और बिहार सरकार की मदद से जीविका की शुरुआत की गई जीविका परियोजना को चालू करने का मुख्य उद्देश्य है कि समाज से गरीबी कम किया जाए लोगों में रोजगार सृजन हो लोग शिक्षित हो इन मुख्य बातों को ध्यान में रखकर जीविका शुरुआत की गई। वर्ष 2007 में विश्व बैंक की आर्थिक सहायता से बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रोजेक्ट यानि जीव का शुरू किया गया। जीविका की शुरुआत बिहार में करीब 6 जिला से किया गया धीरे-धीरे इनकी संख्या काफी बढ़ गई
कैसे काम करती है जीविका
जीविका महिलाओं का एक समूह बनाया जाता है, फिर समूह का नाम रानी, सीता आदि रखा जाता है। महिलाओं को उस जीविका समूह में जोड़ा जाता है।समूह की महिलाओं को सभा के माध्यम से बताया जाता है कि उस समूह में शामिल सभी महिलाओं का काम क्या है और समूह को कैसे संभालना है।समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का अपना कर्म है जिसे सावधानी से करना पड़ता है। यदि समूह से जुड़ी किसी भी महिला पर कोई दुर्भाग्य आता है, तो समूह को संयुक्त रूप से उस आपदा से निपटना पड़ता है।
जीविका का उद्देश्य क्या है
जीविका का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और बिहार में गरीबी को यथासंभव कम करना है और बिहार की महिलाओं का अपना रोजगार होना चाहिए जो बिहार राज्य की प्रगति कर सके और महिलाओं को जीविका के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बना सके।
जीविका से हमे क्या क्या लाभ मिलता है
आपको ज्ञात होगा कि बिहार में शराब बंद है, शराब पर प्रतिबंध लगाने में जीविका का बहुत बड़ा योगदान रहा है, शराब बंद होने के कारण बिहार में बहुत सारी लूटमार बंद हो गई है।जीविका के माध्यम से, समूह में महिलाओं को अपनी खुद का व्यवसाय करने के लिए ऋण दिया जाता है, जिसे महिलाएं स्वयं और अपने परिवार की देखभाल कर सकती हैं।
यदि आप जीविका से संबंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं और हमें यह भी बताएं कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।