दोस्तों आज हम आपको YouTube से सम्बंधित सभी जानकारी सरल भाषा में बताने का प्रयास करेंगे ताकि YouTube से सम्बंधित और कोई प्रश्न आपके मन में ना रहे।
Youtube किसने और कब बनाया
YouTube को वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी 2005 को लॉन्च किया गया था। PayPal कंपनी में काम कर रहे तीन दोस्त, स्टीव चैन, चाड हार्ले और जावेद करीम ने मिलकर YouTube का आविष्कार किया।YouTube के निर्माता ने कभी नहीं सोचा होगा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म बन जाएगा। यह दुनिया का नंबर वन वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म है।
पहला वीडियो यूट्यूब पर 23 अप्रैल 2005 को रात 8:27 बजे जावेद नामक चैनल द्वारा अपलोड किया गया था। YouTube के संस्थापक जावेद करीम का अपना चैनल था। इस पर अपलोड किया गया पहला वीडियो 19 सेकंड का था और इसे जावेद ने चिड़ियाघर में हाथी के सामनेे वीडियो शूट किया गया था।
Google ने youtube कब खरीदा
YouTube पूरी तरह से तैयार होने के बाद, Google ने 18 महीने बाद 9 अक्टूबर, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीदा।जब Google ने YouTube खरीदा, तो यह उस समय की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी। 76 भाषा के साथ दुनिया के 88 देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं तीन ऐसे भी देश है जिन्होंने YouTube को बैन कर रखा है जैसे कि चीन, उत्तर कोरिया, ईरान यह तीनों देश अपने देश में बैन कर रखा है।
मुंबई सहित दुनिया के 10 बड़े शहरों में, YouTube Speace नाम का एक स्पेस खोला गया है, जिसमें 10,000 से अधिक सब्सक्राइबर वाले चैनल YouTube स्पेस मे जा सकते हैं और वीडियो को सूट कर सकते हैं।YouTube पर एक वीडियो Gangnam style video डाला गया, जिसने दृश्य गिरने की प्रणाली को भी पीछे छोड़ दिया YouTube ने व्यूज गिनने के लिए 32-bit निर्धारित किए थे लेकिन इस वीडियो ने 32-bit से अधिक views लाया बाद में इसे 64-bit बढ़ा दिया गया।32-bit मेंं 2147483647 views गिने जाते हैं लेकिन YouTube बनाने वाले ने कभी नहीं सोचा था कि 32-bit बहुत कम हो जाएगा। अब 64-bit में 9223372036854775808 दृश्य गिना जा सकते है।
YouTube का मुख्यालय सैन ब्रूनो,कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है, जिसमें कुल 2000 कर्मचारी काम करते हैं।
YouTube का इस्तेमाल ज्यादातर मनोरंजन के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस से हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं। YouTube पर एक चैनल बनाकर और उस चैनल पर शानदार वीडियो डालकर पैसा कमाते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो YouTube का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए करते हैं जैसे वीडियो देखना, सुनना या एमपी 3,गेम आदि के लिए उपयोग करते हैं।
यदि आप किसी चैनल से किसी अन्य व्यक्ति का वीडियो डाउनलोड करते हैं और उसे अपने चैनल पर डालते हैं, तो आप पर चोरी का आरोप लगाया जा सकता है यदि आपको इसे अपने चैनल पर अपलोड करने से पहले वीडियो के मालिकाना अधिकार रखने वाले व्यक्ति से आपको अनुमति लेनी होगी, अन्यथा आप पर चोरी का मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
Youtube पर सबसे अधिक सदस्यता वाला चैनल कौन है
जिस समय मैं यह पोस्ट लिख रहा हूं, उस समय YouTube पर नंबर वन चैनल भारत का T-series चैनल है, इसके कुल 178,910,326 सब्सक्राइबर हैं और दूसरे नंबर पर 109,721,476 सब्सक्राइबर के साथ pewDiePie दूसरे नंबर पर है।कभी pewDiePie YouTube par नंबर वन चैनल था और T-Series चैनल नंबर नंबर दूसरे स्थान पर था।