ट्विटर एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है। इससे जुड़े लोग इस पर पोस्ट कर सकते हैं। पोस्ट लिखने को ही ट्वीट कहा गया है।इससे जुड़े लोग एक दूसरे से बात कर सकते हैं और लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं, हालांकि जो लोग कनेक्ट नहीं हैं वे केवल ट्वीट पढ़ सकते हैं और इसे पसंद या रीट्वीट नहीं कर सकते।
Twitter का जनक किसे कहा जाता है
ट्विटर सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य में स्थित है। दुनिया भर में इसके 25 से अधिक कार्यालय हैं। 2017 से पहले केवल 140 अक्षरों को ही ट्वीट किया जा सकता था लेकिन 2017 के बाद से इसने वर्णों की संख्या दोगुनी कर दी गई है अब 280 शब्दों तक पोस्ट लिख जा सकता है।इसका उपयोगकर्ता 140 सेकंड का ऑडियो या वीडियो ट्वीट कर सकता है।
कब लॉन्च हुआ ट्विटर
मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोवा ग्लास ,बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा ट्विटर तैयार किया गया था और उसी साल जुलाई के माह में ट्विटर को लॉन्च किया गया था।2012 तक, 100 मिलियन से अधिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने 1 दिन में 340 मिलियन से अधिक ट्वीट पोस्ट किए। इसका उपयोगकर्ता Twitter को इंटरनेट s.m.s. मानने लगा।उपयोगकर्ता द्वारा इसे इंटरनेट s.m.s. की उपाधि से सम्मानित किया गया था। ऐसा माना जाता था कि 2013 में दुनिया की 10 सबसे बड़ी वेबसाइटों में से एक ट्विटर देखा गया था।
ट्विटर पर, आप अपने मन की बात को अपने दोस्तों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं, इसमें आपको अपने मन की बात को उस व्यक्ति के साथ साझा करने की पूरी स्वतंत्रता है जो आपके फॉलो करता हो। हालांकि आपको पता होगा कि भारतीय फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को कुछ दिनों पहले ट्विटर ने निलंबित कर दिया था,उस पर यह आरोप लगाया गया है कि कंगना अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही थीं, इसलिए ट्विटर ने ट्विटर से उनका अकाउंट डिलीट कर दिया। मतभेद और किसी भी जाति धर्म के खिलाफ आप अपने ट्विटर पर ट्वीट नहीं कर सकते हैं , अन्यथा आपको अपने ट्विटर खाते से हटा दिया जाएगा। आप ट्विटर पर समाचार, सोशल नेटवर्किंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
जिस तरह हम भारतीय अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हैं, उसी तरह कई देशों के लोग भी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं, दुनिया भर में लगभग ट्विटर का इस्तेमाल हो रहा है, इस पर बड़े-बड़े नेता, फिल्म स्टार, क्रिकेटर्स, कई तरह के लोग आते हैं और अपना अकाउंट बनाते हैं और एक दूसरे को फॉलो करते हैं और अपने मन की बात एक दूसरे से साझा करते हैं । दुनिया भर में ट्विटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Twitter ने अब तक कितनी संपत्ति अर्जित की है
संसार में कोई भी व्यक्ति कोई भी कार्य केवल दो ही कामों के लिए करता है, एक है मन को प्रसन्न करने के लिए और दूसरी संपत्ति के लिए, यदि व्यक्ति को इन दोनों में से कोई भी हासिल नहीं हो रहा है तो वह व्यक्ति उस कार्य को करने में सहज महसूस नहीं करता है।
2020 के आंकड़ों के मुताबिक ट्विटर के पास कुल 13.37 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। ट्विटर अपने यूजर्स को फ्री सर्विस देता है। अगर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपने देखा होगा कि ट्विटर पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ऐसी बहुत सी कंपनियाँ हैं जो अपनी कंपनी की प्रगति के लिए प्रचार करती हैं ताकि लोगों को पता चल सके कि यह कंपनी कुछ उत्पाद या किसी प्रकार की सेवा भी प्रदान करती है, इसलिए कंपनियां विज्ञापन दिखाती हैं। ट्विटर मूल रूप से केवल विज्ञापन दिखाकर ही पैसा कमाता है।
ट्विटर का इस्तेमाल दुनिया के लगभग हर कोने में किया जाता है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 303 करोड़ है। बात करें 2021 में तो अब तक प्ले स्टोर से एक अरब से ज्यादा लोग ट्विटर को डाउनलोड कर चुके हैं।
Twitter के पास कुल कितने कर्मचारी काम करते है
किसी भी कंपनी को चलाने के लिए कई कर्मचारी की आवश्यकता होती है। कंपनी छोटी हो या बड़ी बिना कर्मचारी के कंपनी आगे नहीं बढ़ सकती। छोटी कंपनियों को कम कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, जबकि बड़ी कंपनियों को अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। ट्विटर का इस्तेमाल लगभग पूरी दुनिया में किया जाता है, तो इसमें और अधिक कर्मचारी होंगे। सितंबर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 4600 है.
Twitter पर सबसे ज्यादा Followers किसके हैं
Followers के मामले में अमेरिका के नागरिक सबसे आगे हैं 10 में से सात अमेरिकन नागरिक है। हालांकि इसमें हमेशा बदलाव होता रहता है।
- बराक ओबामा (130 मिलियन) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति
- जस्टिन बीबर (114 मिलियन) संगीतकार, केनेडा
- कैटी पेरी (109 मिलियन) संगीतकार, संयुक्त राज्य अमेरिका
- रिहाना (102 मिलियन) संगीतकार, बारबाडोस
- क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (92.2 मिलियन) फुटबॉल खिलाड़ी, पुर्तगाल
- टेलर स्विफ्ट (88.8 मिलियन) संगीतकार, संयुक्त राज्य अमेरिका
- लेडी गागा (84.1 मिलियन) संगीतकार, संयुक्त राज्य अमेरिका
- एरियाना ग्रांडे (83.3 मिलियन) संगीतकार, संयुक्त राज्य अमेरिका
- एलेन डीजेनेरस(78.9 मिलियन) हास्य कलाकार, अमेरिका
- किम कार्दशियन (69.8 मिलियन) टीवी व्यक्तित्व, अमेरिका
भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा किसके फॉलोअर्स है
- नरेंद्र मोदी (68.1 मिलियन) भारत के प्रधानमंत्री
- अमिताभ बच्चन (45.8 मिलीयन) अभिनेताा
- सलमान खान (42.5 मिलियन) अभिनेता
- पीएमओ इंडिया (42.3 मिलियन) प्रधानमंत्री के ऑफिस अकाउंट
- विराट कोहली (42.1 मिलियन) क्रिकेटर
- शाहरुख खान (41.9 मिलीयन) अभिनेता
- अक्षय कुमार (41.5 मिलियन) अभिनेता
- सचिन तेंदुलकर (35.6 मिलियन) पूर्व क्रिकेटर
- ह्रितिक रोशन (30.6 मिलीयन) अभिनेता
- दीपिका पादुकोण (27.9 मिलीयन) अभिनेत्री